बागपत के बिनौली के निशानेबाजों का कमाल: अभय धामा और डोली ‘स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग’ में चयनित; नीलामी में मिली शानदार बोली

बागपत

बागपत जनपद के बिनौली राइफल क्लब के दो होनहार युवा निशानेबाजों, अभय धामा और डोली, ने ‘स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग 2026-27’ में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बिनौली राइफल क्लब के दो होनहार युवा निशानेबाजों, अभय धामा और डोली, ने ‘स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग 2026-27’ में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की गई खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) में विभिन्न फ्रैंचाइजी टीमों ने बोली लगाकर दोनों को अपनी टीमों में शामिल किया है।

नीलामी में खिलाड़ियों को मिला सम्मान

बिनौली राइफल क्लब के रेंज कोच सचिन कौशिक ने बताया कि न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 10 के छात्र अभय धामा को 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-15 वर्ग) में जयपुर रॉयल टीम ने 25 हजार रुपये में खरीदा। इस वर्ग में अभय के लिए यह सर्वोच्च बोली रही।

वहीं, जौहड़ी गांव की निवासी और राजकीय इंटर कॉलेज दाहा में कक्षा 10 की छात्रा डोली को 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-14 वर्ग) में यूपी लेजेंड्स टीम ने 20 हजार रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है।

8 टीमें लेंगी हिस्सा
कोच सचिन कौशिक के अनुसार, इस प्रीमियर लीग में देश भर की कुल आठ टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी:

जयपुर रॉयल

यूपी लेजेंड्स

मुंबई टाइटल्स

बंगाल नाइट्स

दिल्ली हीरोज

बेंगलुरु बुल आईज

हरियाणा डिफेंडर

उड़ीसा हॉक्स

आगामी माह में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की लीग में दोनों निशानेबाज अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इस उपलब्धि पर गगन धामा, मास्टर अमित धामा, नकुल शर्मा, प्रधानाचार्या मीनू सिरोही और अनुभव पुनिया समेत खेल प्रेमियों व क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग