बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के रामघाट स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के रामघाट स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान BDO ने गौशाला में साफ-सफाई, गोवंश के रख-रखाव और देखभाल को लेकर ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सचिव को सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजनीतिक साजिश का खुलासा: ‘बदनाम करने के लिए बाहर फेंकी गई मृत गाय’
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने एक गंभीर मामला उजागर किया। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक व राजनीतिक तत्वों द्वारा गौशाला को बदनाम करने की नीयत से देर रात एक मृत गाय को गौशाला के ठीक सामने फेंक दिया गया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वह मृत गाय गौशाला की नहीं थी।
CCTV कैमरे दुरुस्त, इंटरलॉकिंग बिछाने के आदेश
गौशाला की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बात करते हुए BDO ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंदरों के उपद्रव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें अब पूरी तरह ठीक करा दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी सख्त कर दी गई है।
इसके अलावा, उन्होंने गोवंश को कीचड़ व असुविधा से बचाने के लिए परिसर में तुरंत इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के निर्देश दिए।
शासन की मंशा के अनुरूप हो काम:
शासन के निर्देशानुसार गोवंश का बेहतर संरक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यदि गौशाला संचालन में किसी भी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













