सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में बारिश बनी आफत, प्राथमिक विद्यालय लेदवा माफी बना तालाब; बच्चों को गोद में उठाकर पानी पार करा रहे शिक्षक

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश का सबसे बदतर असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा है। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय लेदवा माफी का पूरा परिसर जलमग्न हो चुका है, जिससे यहाँ पढ़ने वाले मासूम नौनिहालों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कक्षा 1 से 5 तक के सैकड़ों बच्चे परेशान, ऊंची सड़क बनी जलजमाव का कारण

इस प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के सैकड़ों बच्चे नामांकित हैं। ग्रामीणों व शिक्षकों के अनुसार विद्यालय के सामने एक ऊंची सड़क का निर्माण कराया गया है, जिसके बाद से परिसर से जल निकासी का मार्ग बंद हो गया है। पानी की निकासी के लिए बनी नालियां बेअसर साबित हो रही हैं, जिससे बरसात का गंदा पानी कई दिनों तक स्कूल परिसर में ही भरा रहता है।

शिक्षक गोदी में उठाकर बच्चों को निकाल रहे बाहर

सोमवार को स्कूल पहुँचे मासूम बच्चों को जलभराव के बीच भारी जोखिम उठाना पड़ा। पानी में फिसलकर बच्चों के गिरने का डर लगातार बना रहता है। दोपहर दो बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो शिक्षकों ने अदम्य संवेदनशीलता दिखाते हुए छोटे-छोटे बच्चों को एक-एक कर अपनी गोदी में उठाकर गंदे पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रधान और अधिकारियों से कई बार गुहार, लेकिन नतीजा शून्य ,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार ने बताया कि

जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान और अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.