बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुर्तजाबाद भटवारा में हुई 17 वर्षीय जान मोहम्मद की हत्या का मामला अब गरमा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुर्तजाबाद भटवारा में हुई 17 वर्षीय जान मोहम्मद की हत्या का मामला अब गरमा गया है। सोमवार को मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
जांच पर उठाई आपत्ति, विधिक व आर्थिक सहायता की मांग
मृतक के पिता दीन मोहम्मद ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर वर्तमान जांच प्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई है। परिजनों का आरोप है कि मामले में सभी तथ्यों को शामिल नहीं किया जा रहा है, इसलिए इसकी अत्यंत गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने एसपी देहात से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तरफ से पीड़ित परिवार को निशुल्क कानूनी (विधिक) सहायता देने का भी ऐलान किया।
एसपी देहात ने दिया निष्पक्षता का आश्वासन
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात ने परिजनों और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान नईम मंसूरी, नजीर अहमद, नदीम खान, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अली, कलुआ, शमशाद, मुस्तकीम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













