बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पहासू थाना पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही मृतक की पत्नी, सास और एक अन्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रविवार को मृतक ऋषि के भाई बालकिशन पुत्र उदयवीर सिंह ने थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसके भाई ऋषि को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। भाई की तहरीर के आधार पर पहासू पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी।
जांच में खुली परतें, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब मामले की गहनता से जांच की, तो कड़ियों से कड़ियां जुड़ती गईं। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी प्रीति, उसकी सास राजकुमारी और एक अन्य व्यक्ति सोनू की इस पूरे प्रकरण में कथित व संदिग्ध भूमिका खुलकर सामने आई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सोनू पुत्र वेदपाल (निवासी: ग्राम मुतैना, थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर)
प्रीति पत्नी ऋषिपाल (निवासी: ग्राम दीघी, थाना पहासू, जनपद बुलंदशहर) – मृतक की पत्नी
राजकुमारी पत्नी राकेश कुमार (निवासी: ग्राम दीघी, थाना पहासू, जनपद बुलंदशहर) – मृतक की सास
त्वरित कार्रवाई करने वाली पहासू पुलिस टीम
इस संवेदनशील मामले का त्वरित अनावरण करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में पहासू थाना प्रभारी अमित कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल पंकज राणा, महिला कांस्टेबल गिरजा रानी और महिला कांस्टेबल निशा राजपूत की टीम की विशेष भूमिका रही।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













