महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्र के कस्बा ठूठीबारी निवासी उभरते गायक आकाश कश्यप का नया भक्ति गीत “तेरी जय हो गोरखनाथ” जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के कस्बा ठूठीबारी निवासी उभरते गायक आकाश कश्यप का नया भक्ति गीत “तेरी जय हो गोरखनाथ” जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। गुरु गोरखनाथ महाराज की महिमा और भक्ति पर आधारित इस भजन का संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। इस गीत में बाबा गोरखनाथ की माया, उनकी कृपा और महत्ता का सुंदर वर्णन किया गया है।
यह भजन ‘आकाश कश्यप ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गीत के लेखक सागर कश्यप, निर्माता विनोद कश्यप और संगीतकार अंकित श्रीवास्तव हैं। वहीं, जी वेब स्टूडियो में रिकॉर्ड हुए इस गाने के वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी रजत सिंह राजपूत और सिनेमैटोग्राफी (DOP) राहुल शर्मा (सिनेमावाला फिल्म प्रोडक्शन) ने संभाली है।
गायक आकाश कश्यप ने बताया कि गुरु गोरक्षनाथ पर आधारित यह गीत गाना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जिसे उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से गाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्व के गानों की तरह ही इस भजन को भी श्रोताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













