नीट परीक्षा परिणाम: आरपीआईसी सिसवा के छात्रों ने लहराया परचम आर.पी.आई.सी. स्कूल सिसवा के छात्रों ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक हृदय नारायण के मेधावी पुत्र अभय नारायण ने अपने पहले ही प्रयास में नीट क्लियर कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक हृदय नारायण के मेधावी पुत्र अभय नारायण ने अपने पहले ही प्रयास में नीट क्लियर कर लिया है। अभय शुरू से ही आरपीआईसी के छात्र रहे हैं और पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उनके साथ ही विद्यालय के छात्र नवनीत प्रजापति ने भी नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के संचालक पंकज तिवारी ने बताया कि अभी कई अन्य छात्रों के भी क्वालीफाई होने की सूचना है, जिनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए और बेहतर माहौल व शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक महंत तिवारी, धीरज तिवारी, अवधेश चौबे, देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.