हापुड़: प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे समाजसेवी आदेश त्यागी, जिले के विकास और डकैती कांड पर हुई चर्चा

हापुड़

हापुड़ दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी व शिक्षाविद् आदेश त्यागी शुक्रवार को हापुड़ के गढ़ रोड निवासी प्रसिद्ध टिम्बर कारोबारी व प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘वुड इंडिया’ पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ दिल्ली के प्रमुख समाजसेवी व शिक्षाविद् आदेश त्यागी शुक्रवार को हापुड़ के गढ़ रोड निवासी प्रसिद्ध टिम्बर कारोबारी व प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘वुड इंडिया’ पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच जिले के विकास की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

डकैती मामले पर जताया दुख, DIG से फोन पर की बात

समाजसेवी आदेश त्यागी ने उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर पर हाल ही में हुई डकैती की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को बेहद अहम बताते हुए मौके से ही डीआईजी कलानिधि नैथानी से फोन पर वार्ता की। आदेश त्यागी ने डीआईजी से डकैती मामले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लूटे गए माल की शत-प्रतिशत 100 फीसदी रिकवरी सुनिश्चित कराने की मांग की।

“हरिद्वार से भी ज्यादा होना चाहिए हापुड़ का विकास”
जिले के विकास और इसकी भौगोलिक स्थिति पर चर्चा करते हुए समाजसेवी आदेश त्यागी ने कहा

“हापुड़ जिला हर दृष्टिकोण से एनसीआर का एक प्रमुख केंद्र बिंदु है। इस पावन धरा पर पतित पावनी मां गंगा का प्रवाह गढ़मुक्तेश्वर है। धार्मिक और व्यापारिक क्षमता को देखते हुए हापुड़ का विकास हरिद्वार से भी बेहतर होना चाहिए।”

उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि हापुड़ के चहुंमुखी विकास और इसे एक बड़े हब के रूप में स्थापित करने के लिए वे जल्द ही दिल्ली और लखनऊ में शासन के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर गंभीर चर्चा करेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.