अनूपशहर: विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, सपा ने 27 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड में बदलाव का लगाया आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने अनूपशहर तहसील पहुंचकर भारत निर्वाचन आयोग को संबोधित एक शिकायती ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा को सौंपा है। सपा नेताओं का दावा है कि हाल ही में जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट S.I.R. 2026 में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं, जिससे आगामी चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

स्क्रूटनी में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

सपा के एस.आई.आर. प्रभारी चौधरी अनिल कुमार, नगर अध्यक्ष मोहसिन गाजी, शेख रईस, रशीद गाजी और सरफराज अंसारी आदि प्रमुख नेताओं की अगुवाई में सौंपे गए इस ज्ञापन में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सपा नेताओं का कहना है कि जब उन्होंने फाइनल वोटर लिस्ट की बारीकी से स्क्रूटनी (जांच) की, तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के लगभग 27,000 मतदाताओं के रिकॉर्ड में व्यापक स्तर पर हेरफेर या परिवर्तन किया गया है।

नेताओं ने आशंका जताई है कि यदि इसकी समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो चुनाव के दौरान हजारों वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

प्रशासनिक महकमे में हलचल, जांच के आदेश
इस संवेदनशील मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी अनूपशहर, अरुण कुमार वर्मा ने मामले की गंभीरता को स्वीकार किया है।

मिडिया से बात करते हुए उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा

“समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक शिकायती ज्ञापन प्राप्त हुआ है। चूंकि यह मामला सीधे तौर पर आम मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस पूरे मामले की तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर गहन जांच कराई जाएगी, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।”

चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में वोटरों के रिकॉर्ड में बदलाव के आरोपों के बाद अब क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और प्रशासनिक सतर्कता दोनों काफी बढ़ गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.