बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के नरौरा थाने में तैनात थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का खुर्जा देहात तबादला होने पर थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के नरौरा थाने में तैनात थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का खुर्जा देहात तबादला होने पर थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, स्थानीय पत्रकारों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी और उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भुवनेश कुमार के कार्यकाल की हुई सराहना
विदाई समारोह में उपस्थित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों और पुलिस स्टाफ ने थाना प्रभारी के रूप में भुवनेश कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही और पुलिस व जनता के बीच समन्वय बेहतर होने से थाने की छवि में काफी सुधार आया।
नवनियुक्त थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने संभाला कार्यभार
वहीं दूसरी ओर, साइबर क्राइम थाने से स्थानांतरित होकर आए रामवीर सिंह ने नरौरा थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नए थाना प्रभारी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
मिडिया से बात करते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने कहा
“क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही थाने आने वाले हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।”
इस विदाई सह स्वागत समारोह में नरौरा थाने का समस्त स्टाफ, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













