हापुड़: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, ₹61 हजार का पनीर व क्रीम कराई नष्ट; दूध-खोया सहित 5 सैंपल सील, मचा हड़कंप

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की आयुक्त महोदया के कड़े आदेश और दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार (16 जुलाई 2026) को हापुड़ जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की आयुक्त महोदया के कड़े आदेश और दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार (16 जुलाई 2026) को हापुड़ जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम सदरपुर में स्थित एक डेयरी पर औचक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पाई गई भारी अनियमितताओं के बाद हजारों रुपये मूल्य के अस्वच्छ खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया, जिससे क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

राधे श्याम डेयरी पर औचक एक्शन; पनीर, दूध, क्रीम व खोया के 5 नमूने जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सदरपुर (तहसील गढ़मुक्तेश्वर) में स्थित ‘राधे श्याम डेयरी’ पर अचानक छापा मारा। टीम के अचानक पहुंचते ही डेयरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सहायक आयुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गहनता से पूरे परिसर की जांच की और मिलावट के संदेह में विधिक प्रक्रिया के तहत कुल 05 नमूने (सैंपल) संग्रहित किए। इनमें पनीर का एक नमूना, मिश्रित दूध के दो नमूने, मिल्क क्रीम का एक नमूना और खोया का एक नमूना शामिल है। इन सभी नमूनों को सील कर दिया गया है।

छापेमारी के दौरान टीम को डेयरी के भीतर अत्यंत अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक परिस्थितियों में भारी मात्रा में मिल्क क्रीम और पनीर भंडारित मिला। अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही:

को पूरी तरह से नष्ट करवा दिया, ताकि इसे बाजार में खपाया न जा सके। इसके साथ ही डेयरी संचालन में पाई गई गंभीर कमियों को दूर करने के लिए संचालक को कड़ी चेतावनी के साथ ‘सुधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गुप्ता, सुश्री सहरिश सदात और मोहित कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने  बताया कि डेयरी से जब्त किए गए सभी 5 नमूनों को वास्ते (विधिक) जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला (लैब) भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात, यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधितों के खिलाफ कोर्ट में सख्त विधिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि आम जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ यह विशेष अभियान जनपद में निरंतर और तेजी से जारी रहेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.