खेतासराय/जौनपुर
जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी–सुम्बलपुर मोड़ के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी–सुम्बलपुर मोड़ के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बेकाबू रफ्तार महिंद्रा XUV कार ने सड़क किनारे भारी तबाही मचाई। अनियंत्रित XUV ने पहले तो किनारे खड़ी चार मोटरसाइकिलों को बुरी तरह से रौंद दिया और फिर आगे खड़ी एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरैनी–सुम्बलपुर मोड़ के पास हुए इस शृंखलाबद्ध हादसे में दो लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल जौनपुर भिजवाया।
जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने गहन परीक्षण के बाद एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र स्थित बड़ावा इस्लामपुर महादेव गांव निवासी करन बिंद (18 वर्ष) पुत्र गनेश बिंद के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे की भयावहता की सूचना मिलते ही खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़े सभी वाहनों को हटवाकर किनारे कराया और हाइवे पर आंशिक रूप से बाधित हुए यातायात को पूरी तरह सुचारु कराया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाली XUV के चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम थाने पर लाकर आरोपी चालक से कड़ी पूछताछ कर रही है।
खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के वास्तविक तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













