सिद्धार्थनगर: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 10 साल के मासूम की जान! मंदिर के पास लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया बालक, मौके पर मौत

भवानीगंज

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के भड़रिया गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक 10 वर्षीय मासूम बालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घर के ठीक सामने स्थित मंदिर के पास काफी समय से नीचे लटक रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन की लाइन काल बन गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम और मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भड़रिया निवासी इरफान का 10 वर्षीय पुत्र अख़लाक़ गुरुवार को घर के सामने स्थित शिव मंदिर के पास गया हुआ था। इसी दौरान मंदिर के समीप 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का एक तार जर्जर होकर जमीन के बेहद करीब लटक रहा था। मासूम अख़लाक़ अनजाने में उस हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बुरी तरह झुलस गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े। आनन-फानन में मासूम को बेसुध हालत में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। जहाँ आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गहन परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

इस भयावह हादसे को लेकर भड़रिया गांव के स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की इस हाईटेंशन लाइन का तार पिछले काफी समय से खतरनाक तरीके से जमीन के ठीक ऊपर लटक रहा था। स्थानीय लोगों ने इसके चलते किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें की थीं, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया रहा।

ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि बिजली विभाग द्वारा की गई घोर प्रशासनिक लापरवाही है, जिसने एक हंसते-खेलते मासूम की जान ले ली।

घटना के बाद भड़रिया गांव में भारी तनाव और मातम का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन व शासन से मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के लाइनमैन, जेई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित गरीब परिवार को विभाग की ओर से तुरंत उचित और सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.