ग्राम प्रधान गिरफ्तार: प्राणघातक हमले की साजिश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे धनहा नायक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गणेश यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 29 मई 2026 का है। धनहा नायक (रामू टोला) निवासी राजेश निषाद (40) पर हुए जानलेवा हमले में उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी तथा सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल राजेश का लगभग एक माह तक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चला।

घटना के संबंध में घायल की पत्नी बेबी की तहरीर पर श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र समेत गंभीर धाराएं बढ़ाईं। जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान गणेश यादव ने हमले की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिलाया था, जिसके बाद उन्हें मुकदमे में नामजद किया गया।

पुलिस ने इस मामले में निरहू उर्फ उमेश, रामपुर उपाध्याय निवासी करन यादव तथा माधोपुर निवासी अभिषेक प्रसाद को भी आरोपी बनाया है। इनमें करन यादव और अभिषेक प्रसाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी ग्राम प्रधान गणेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.