सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही कोल्ड ड्रिंक और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
बॉर्डर की पगडंडी पर चेकिंग के दौरान दबोचा
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।
रविवार (05 जुलाई 2026) को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम करमैनी मोड़ से नेपाल राष्ट्र को जाने वाली पगडंडी (इंडो-नेपाल बॉर्डर) पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 63.44 लीटर कोल्ड ड्रिंक (स्प्राइट) और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के विवरण के अनुसार:
एक बोरे से 740 ML की स्प्राइट की 56 बोतलें बरामद हुईं।
दो झोलों से 2 लीटर की स्प्राइट की 11 बोतलें बरामद की गईं।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) की धारा-11 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद शुदा माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
पकड़े गए आरोपी की पहचान अखिलेश यादव (पुत्र: तीरथ यादव), निवासी: कोटही माई, थाना लुम्बिनी, जनपद रूपनदेही, राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है, जो सीमा सुरक्षा और नियमों को ताक पर रखकर माल को पार कराने की फिराक में था।
सराहनीय पुलिस टीम: इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष लोटन उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, मुख्य आरक्षी गांगुली कुमार और मुख्य आरक्षी मो. खुर्शीद शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सरा
हना की है।












