जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने ली बुलंदशहर ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ग्राम अच्छेा घाट में भारतीय जनता पार्टी बुलंदशहर ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बनाना और कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करना रहा।

 

जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को जमीनी स्तर पर सक्रिय होना होगा।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम से ही संभव है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मंडल प्रभारी सुरेश चंद शर्मा, आनंद चौधरी, ध्यान सिंह, महिला मोर्चा की रंजना, उषा, मंडल अध्यक्ष के.पी. चौधरी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.