खुर्जा नगर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप व चोरी का कपड़ा बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना खुर्जा नगर पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 05 जुलाई 2026 को खुर्जा नगर पुलिस टीम को ग्राम असगरपुर में ईदगाह के पास 3 संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर सलाउद्दीन पुत्र सलीम, साहनवाज पुत्र सलीम और कैफ पुत्र फकीरा, सभी निवासी ग्राम असगरपुर, थाना खुर्जा देहात को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार चोरों के कब्जे से 40 जिंस पैंट, 50 शर्ट, 20 टी-शर्ट, 04 लोवर, 02 चारपाई, 02 लैपटॉप, 01 लोहे की सब्बल और 01 कटर बरामद हुआ। बरामद सामान चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 02 जुलाई 2026 को उन्होंने ग्राम बलराऊ मोड पर स्थित एक लाइब्रेरी से 02 लैपटॉप चोरी किए थे। इस संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-723/26 धारा 305 बीएनएस दर्ज है।

 

03 जुलाई 2026 को आरोपियों ने ग्राम अरनिया मंसूरपुर में प्लॉट पर बने कमरे का ताला तोड़कर 02 चारपाई चोरी की थीं। इसका मुकदमा मु0अ0सं0-724/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस में दर्ज है।

 

इसी दिन दोस्तपुर रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान से 40 जिंस पैंट, 50 शर्ट, 20 टी-शर्ट और 04 लोवर चोरी किए थे। इस मामले में मु0अ0सं0-725/26 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर चोरी के तीनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, निरीक्षक पवन कुमार मलिक, उ0नि0 तिपेन्द्र कुमार, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, है0कां0 निरोत्तम सिंह, कां0 पवन कुमार और रि0कां0 विकास कुमार शामिल थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.