जरगवां में सड़क के गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, कांवड़ यात्रा से पहले मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद रामघाट थाना रामघाट क्षेत्र के अलीगढ़-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग पर ग्राम जरगवां से नगला शुमाली फौजी चौराहे तक सड़क पर बने गहरे और चौड़े गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी जयपाल सिंह गौतम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।

जयपाल सिंह गौतम ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन होता है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढों की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.