बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद अंतर्गत बड़ौत नगर की खत्री गली में रविवार को विभिन्न कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

‘तेज न्यूज़ इंडिया 24’ टीवी चैनल के संवाददाता अनिल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में बंद पड़े संस्थानों को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने और सुरक्षा मानकों को पूरा करने पर गंभीर चर्चा हुई।
संचालकों ने कहा कि खत्री गली में मात्र 8 कोचिंग और 7 लाइब्रेरी हैं, जो छोटे स्तर पर संचालित हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के चलते वैसे भी छात्रों की संख्या कम हुई है, जिससे शिक्षकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सभी संचालकों ने एक स्वर में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) व अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाने पर सहमति जताई।
बड़ी मांग: कोचिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि अश्वनी भारद्वाज ने प्रशासन से मांग की कि संस्थानों की सील को अस्थायी रूप से खोलकर सुरक्षा संबंधी काम पूरा करने का समय दिया जाए। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में समाजसेवी मोहित चौहान, विक्रांत तोमर, जाहिद सैफी, विपुल जैन सहित कई शिक्षक व संचालक मौजूद रहे।













