बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के थाना ककोड़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में ठगी गई रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के थाना ककोड़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में ठगी गई रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ककोड़ थाना पुलिस की टीम ने जून माह में प्राप्त साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की।
साइबर सेल और संबंधित बैंक अधिकारियों से निरंतर समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम ने अथक परिश्रम किया। ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ितों के बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराने की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।
इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ितों ने थाना ककोड़ पुलिस का आभार जताते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*पुलिस टीम*: प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार, निरीक्षक अपराध हेम सिंह, उपनिरीक्षक अतुल झा, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल मोहित कुमार इस पूरी कार्रवाई में शामिल रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवी नंबर साझा न करें। यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकल जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर एक नौ तीन शून्य पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026












