सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगरजनपद के अपना दल के संस्थापक और पिछड़ों, दलितों व वंचित समाज के मसीहा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर 2 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगरजनपद के अपना दल के संस्थापक और पिछड़ों, दलितों व वंचित समाज के मसीहा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर 2 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) अनिल चौधरी के नेतृत्व में करीब 1,000 से 1,200 कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था कार, बस और जीप जैसे विभिन्न वाहनों से ढोल-नगाड़ों के साथ लखनऊ पहुंचा। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, किसान हित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘जन स्वाभिमान दिवस’ महज एक समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।
शोहरतगढ़ के ये प्रमुख पदाधिकारी रहे शामिल:
शोहरतगढ़ से पहुंचे इस विशाल प्रतिनिधिमंडल में अशोक चौधरी, आशीष चौधरी, राजेश वर्मा, राम लुटावन वाल्मीकि, रोशन लाल चौहान, अनवर अली, देवेंद्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमित मौर्य, हनुमान प्रसाद, संतोष कुमार, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, इश्तियाक खान तथा शंकर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम को अपना दल (एस) के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













