सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र जोगिया के अंतर्गत एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र जोगिया के अंतर्गत एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने मनीषा की हत्या किए जाने का संदेह जताया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे बीमारी के दौरान हुई मौत बता रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना बीते बुधवार1 जुलाई की है। ससुराल पक्ष निवासी कपिया मिश्र का दावा है कि मनीषा की मौत इलाज के दौरान हुई। मौत के बाद ससुराल वाले मनीषा की अंतिम शव यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच मायके पक्ष निवासी हरैय्या से मृतका का भाई वहां पहुंच गया। उसने ससुराल वालों पर मनीषा की हत्या करने का सीधा आरोप लगा दिया।
सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या के आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ तनाव की स्थिति पैदा हो गई। माहौल बिगड़ता देख मायके वाले तत्काल वहां से लौटे और जोगिया थाना पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जोगिया कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मनीषा की मौत बीमारी से हुई प्राकृतिक मौत है या हत्या, यह पहेली बनी हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है; मनीषा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक और स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













