बलिया: बसंतपुर एमआरएफ प्लांट में कूड़े का अंबार देख भड़के डीएम मंगला प्रसाद सिंह; अफसरों को लगाई कड़ी फटकार, कल से प्लांट चालू करने का अल्टीमेटम

बलिया

बलिया जनपद की सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा और कड़ा रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा और कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने ग्राम बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट परिसर में चारों तरफ लगे कूड़े के विशाल अंबार को देखकर डीएम का पारा चढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लापरवाह अधिकारियों और नगर पालिका परिषद के कारिंदों को कड़ी फटकार लगाते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण में खुली नगर पालिका की पोल, मौके पर ही नापी गई जमीन

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी ने कूड़े के ढेर पर जवाब मांगा, तो प्लांट संचालक ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जबरन परिसर में कूड़ा डंप किया गया है और पर्याप्त जगह न होने के कारण कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल अपर जिलाधिकारी और राजस्व लेखपाल को नक्शे के साथ मौके पर तलब कर लिया। जिलाधिकारी ने खड़े-खड़े अतिरिक्त भूमि का चिन्हांकन कराया और निर्देश दिया कि यदि चिन्हित भूमि तक पहुंचने का रास्ता नहीं है, तो प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि शहर का कूड़ा बिना किसी बाधा के प्लांट तक पहुंचे।

जनवरी से बंद पड़े प्लांट को कल से चालू करने का कड़ा आदेश

गौरतलब है कि आवश्यक एनओसी न मिलने के कारण नगर पालिका परिषद की लापरवाही से यह प्लांट जनवरी 2026 से लगातार बंद पड़ा हुआ था, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पूरी तरह पटरी से उतर गया था। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा:

पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद नगर पालिका परिषद द्वारा उसका सही उपयोग न करना बेहद गंभीर लापरवाही है। परिसर में कूड़े का अंबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही डीएम ने प्लांट संचालक को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि शनिवार से हर हाल में इस प्लांट का संचालन दोबारा शुरू हो जाना चाहिए।

परिसर में रोपे पौधे, दिए स्वच्छता के निर्देश

प्रशासनिक कड़ाई के साथ-साथ जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लांट परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर ही रहकर भूमि का अंतिम सीमांकन करने तथा पूरे परिसर को स्वच्छ व हरित वातावरण में विकसित करने के कड़े निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, प्लांट संचालक अभिनाश कुमार सिंह सहित राजस्व और नगर पालिका विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.