महराजगंज: बागापार में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज; अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान हैं दर्जनों गांव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बागापार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए अब जनता ने आवाज बुलंद कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बागापार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए अब जनता ने आवाज बुलंद कर दी है। बागापार में नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) की स्थापना की मांग को लेकर ‘जनहित संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नया सब-स्टेशन बनाने या तत्काल पृथक फीडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई है।

लो-वोल्टेज, अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से त्रस्त हैं हजारों लोग

अधीक्षण अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। बागापार सहित आसपास के दर्जनों गांवों जैसे बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा,जगपुर उर्फ सलामतगढ़, केवलापुर खुर्द,परासखांड़, बड़हरा राजा और कटहरा खास

की हजारों की आबादी पिछले लंबे समय से लो-वोल्टेज, भयंकर अघोषित बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से कराह रही है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण जहां एक ओर स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की सिंचाई और स्थानीय व्यापारियों का धंधा भी पूरी तरह चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है।

भविष्य की जरूरतों के लिए सब-स्टेशन बेहद जरूरी

समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बताया कि क्षेत्र की आबादी और बिजली का लोड दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है, जबकि वर्तमान में जो बिजली व्यवस्था है वह मांग को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में बागापार में एक नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना होना बेहद जरूरी है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण और 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी, बल्कि आने वाले समय की विद्युत आवश्यकताओं का भी परमानेंट समाधान हो सकेगा।

जनहित संघर्ष समिति ने अधीक्षण अभियंता से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। मांग की गई है कि विभाग बागापार में सब-स्टेशन की स्थापना के लिए तत्काल तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सर्वेक्षण (सर्वे) शुरू कराए। क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि बिजली विभाग इस बहुप्रतीक्षित मांग पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें इस नारकीय बिजली संकट से निजात दिलाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.