बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन में विभिन्न शाखाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर आदेश कक्ष में सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गये। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन में विभिन्न शाखाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर आदेश कक्ष में सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गये।
आज प्रत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया। शस्त्रों को खोलना, अग्निशामक यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायद कराई गई। परेड में सम्मिलित थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी/डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर नाइट चेकिंग रजिस्टर चेक किया गया तथा पीआरवी गाड़ी पर मेडिकल किट, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु येलो टेप, रेस्पॉन्स टाइम को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इसके उपरान्त महोदय द्वारा आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये तथा पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आरसीसी रोड व निर्माणाधीन बैरकों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की गई। भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में हमेशा स्वच्छता रखने, सरकारी सम्पत्ति की देखभाल करने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात महोदय द्वारा कबड्डी व जूडो में विजेता जोनल टीम की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनको प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय एवं प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













