बागपत: ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर महादेव मेला-2026 को ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ के रूप में भव्य बनाएगा प्रशासन; DM और SP ने कलेक्ट्रेट में की हाई-लेवल बैठक

बागपत

बागपत जनपद में आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर पूरा महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर पूरा महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आगामी 8 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस प्रसिद्ध मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में मेला समिति व जनपद के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए कड़े प्रशासनिक निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट किया कि इस बार पूरे मेले को ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ‘टीम वर्क’ के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से काम करने की नसीहत दी। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए गए

प्रतिबंध और नियम: कांवड़ मार्ग और मेला परिसर में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कांवड़ रूट पर मांस-मीट की दुकानें बंद रहेंगी और दुकानों व ढाबों पर ‘रेट लिस्ट’ चस्पा करना अनिवार्य होगा।

डीजे और सुरक्षा: कांवड़ यात्रा में कम से कम हाइट के ही डीजे लाने की अनुमति होगी। इसके लिए एसपी सूरज कुमार राय ने सभी थाना अध्यक्षों को डीजे संचालकों के साथ तत्काल बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

विद्युत सुरक्षा: कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले 222 ट्रांसफार्मरों और 2200 बिजली के पोलों पर 8 फीट की ऊंचाई तक रैपिंग (पन्नी) की जाएगी। ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग होगी और मोबाइल ट्रांसफार्मर भी तैनात रहेंगे।

तकनीक का सहारा: सूचना विभाग बनाएगा ‘कांवड़ यात्रा ऐप

शिवभक्तों की सुविधा के लिए इस बार तकनीक का बड़ा सहारा लिया जा रहा है। सूचना विभाग द्वारा एक विशेष ‘कांवड़ यात्रा ऐप’ और क्यूआर (QR) कोड तैयार किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से श्रद्धालु महज एक क्लिक में मेले, स्वास्थ्य केंद्रों, रूट और दूरी से संबंधित समस्त जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

20 जुलाई तक कटेंगी झाड़ियां, गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग के दोनों तरफ की झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई का कार्य हर हाल में 20 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाए। पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों का पैच वर्क (गड्ढामुक्ति) तत्काल पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

निशुल्क ई-रिक्शा: पार्किंग स्थल से मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए 15 निशुल्क ई-रिक्शा चलेंगे, जिनमें व्हीलचेयर और वालंटियर्स की व्यवस्था होगी।

अस्थाई बस अड्डे: रोडवेज द्वारा तीन अस्थाई बस अड्डे बनाए जाएंगे, जहाँ मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश और पेयजल की उत्तम व्यवस्था होगी।

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की मदद से जगह-जगह अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और गोताखोरों की तैनाती रहेगी। प्रत्येक ढाबे और मंदिर के मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी।

बैठक में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (ADM) विनीत कुमार उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, एसडीएम खेकड़ा मनीष कुमार यादव, एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, डीपीआरओ रमेश चंद्र सहित पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा और मेला समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.