बुलंदशहर: इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही बने डीएसपी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कंधे पर लगाए ‘सिल्वर स्टार

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। बुलंदशहर में तैनात तेजतर्रार इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन मिलने के बाद अब वे आधिकारिक रूप से क्षेत्राधिकारी (CO) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

एसएसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

इस खास उपलब्धि पर बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने अनिल कुमार शाही के कंधों पर चमचमाते हुए सिल्वर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। एसएसपी ने उन्हें इस नए पड़ाव की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस महकमे और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
पदभार और स्टार लगने के इस गौरवान्वित क्षण के दौरान पुलिस लाइन में मौजूद तमाम आला अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने नए बने डीएसपी अनिल कुमार शाही को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोशन के बाद विभाग द्वारा उन्हें जल्द ही किसी नए सर्किल में क्षेत्राधिकारी (CO) के रूप में नई जिम्मेदारी और पोस्टिंग सौंपी जाएगी।

अनिल कुमार शाही के डीएसपी बनने की खबर से उनके परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.