लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र के बेलवापुरवा गांव में एक किसान के घर हुई लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र के बेलवापुरवा गांव में एक किसान के घर हुई लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि चोर के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर खीरी एसएसपी, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
ससुराल जाते ही सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, बेलवापुरवा गांव निवासी पीड़ित किसान महेश पुत्र दामोदर बीती 21 जून को अपने परिवार के साथ ससुराल गया था। इसी बीच देर रात शातिर चोरों ने उसके सूने घर को निशाना बनाया। चोर कमरे की अलमारी में रखा बक्सा उठाकर घर के पीछे खेतों में ले गए और वहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखी 40 हजार रुपये की नकदी समेत सोने व चांदी के कीमती जेवरात पार कर दिए। अगली सुबह खेत मालिक ने जब खाली बक्सा देखा, तो महेश के परिजनों को इसकी सूचना दी।
पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ने का आरोप
घर लौटने पर महेश ने गांव के ही एक युवक पिंकू पुत्र डोरेलाल पर शक जाहिर करते हुए पढ़ुआ पुलिस को नामजद तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि 21 जून की शाम जब वह ससुराल जा रहा था, तब पिंकू ने ही उससे पूछा था कि वह कहां जा रहा है। इसी पुख्ता शक के आधार पर तहरीर दी गई थी। पीड़ित किसान का आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपी पिंकू को पूछताछ के लिए थाने तो बुलाया, लेकिन कथित तौर पर सांठगांठ और लेन-देन कर उसे छोड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि वह इस मामले में पढ़ुआ थानाध्यक्ष से दो बार मिल चुका है, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस टालमटोल नीति से क्षुब्ध होकर अब पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












