लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी 1 जुलाई जिले के प्रशासनिक महकमे के लिए बुधवार का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी 1 जुलाई जिले के प्रशासनिक महकमे के लिए बुधवार का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। लंबे प्रशासनिक अनुभव और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के दम पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह के भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत प्रमोट होने पर कलेक्ट्रेट में भारी खुशी का माहौल देखा गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में नरेंद्र बहादुर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत और कुशल प्रशासनिक दक्षता का प्रतिफल है। इससे जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस खास अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी नवनियुक्त आईएएस नरेंद्र बहादुर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस पदोन्नति को लेकर पूरे जिले के प्रशासनिक अमले में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













