विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने क्षेत्रवासियों को समर्पित किया ₹65.03 लाख का अगराई संपर्क मार्ग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा के ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए स्थानीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकंदराबाद–खुर्जा मार्ग से ग्राम अगराई तक नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा के ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए स्थानीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकंदराबाद–खुर्जा मार्ग से ग्राम अगराई तक नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। ₹65.03 लाख की लागत से इस महत्वपूर्ण मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर संपन्न कराया गया है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार के सहयोग से इस सड़क का कायाकल्प हो सका। अब क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सड़कों और बुनियादी ढांचों का तेजी से विकास हो रहा है। इसी कड़ी में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.