बुलंदशहर: बिजली के तार चुराने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के तार और चोरी की बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों और सरकारी दफ्तरों से बिजली के तार उड़ाने वाले एक बेहद शातिर गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों और सरकारी दफ्तरों से बिजली के तार उड़ाने वाले एक बेहद शातिर गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंग के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नामी कंपनी (हैवेल्स) के 5 नए बंडल तार, भारी मात्रा में कटे और जले हुए तांबे के तार के कट्टे तथा वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

अडौली नहर के पास चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को अडौली नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के तार बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं दोनों शातिर चोर

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान प्रकार बताई है।

अमन (पुत्र रहमत अली) — निवासी: नई आबादी कटेरा रोड, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर।

अयान (पुत्र आशुर्फ उर्फ आसमोहम्मद) — निवासी: तिलकता करनवास, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर।

चोरी की वारदातों का कबूलनामा (मोडस ऑपेरंडी)

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय रेकी कर निर्माणाधीन मकानों, खाली पड़े प्लॉटों और बिजली विभागों के दफ्तरों को अपना निशाना बनाते थे। कटर व अन्य औजारों की मदद से भारी मात्रा में बिजली के तार काटकर वे उन्हें सुनसान जगह पर फूंक (जला) देते थे, ताकि प्लास्टिक हट जाए और तांबा आसानी से कबाड़ बाजार में बेचा जा सके।

आरोपियों ने क्षेत्र में हाल ही में हुई दो बड़ी चोरियों का गुनाह कबूल किया है।

11 जून 2026: आयुष्मान एम्पावर प्लांट ऑफिस से सरकारी तार चोरी किए थे (मु0अ0सं 473/26, धारा 305 बीएनएस)।

20 जून 2026: गंगानगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से लाखों के तार उड़ाए थे (मु0अ0सं 464/26, धारा 305 बीएनएस)।

पुलिस द्वारा की गई बरामदगी

05 बंडल नए तार (हैवेल्स कंपनी)

01 कट्टा कटे हुए चोरी के तारों के टुकड़े

01 कट्टा फूंका हुआ तांबे का तार (वजन करीब 05 किलोग्राम)

01 स्प्लेंडर बाइक (नंबर: UP-16ES-2964, जो दिल्ली/एनसीआर से चोरी की गई थी)

आपराधिक इतिहास खंगाला तो सामने आए कई मुकदमे

जब देहात पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो अधिकारी भी हैरान रह गए। मुख्य आरोपी अमन पर पहले से ही 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दादरी, जारचा और कोतवाली देहात थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) और विद्युत अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। वहीं उसके साथी अयान पर भी 2 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

कबाड़ियों और गैंग के अन्य सदस्यों पर पुलिस की नजर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं (303, 305, 317) और विद्युत अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इन चोरों से मिले सुराग के आधार पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों और गैंग के अन्य मददगारों की तलाश में जुट गई है।

इस पुलिस टीम को मिली सफलता

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह, उपनिरीक्षक (उ0नि0) अंकित कुमार, उ0नि0 अमित पटेरिया, उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 वरुण यादव, हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवेश राठी, कांस्टेबल बलजोर सिंह, गौरव राणा और विशाल कुमार शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.