बिजनौर
बिजनौर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की फाटो रेंज में घूम रहे एक घायल और कमजोर बाघ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ढेला के रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की फाटो रेंज में घूम रहे एक घायल और कमजोर बाघ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ढेला के रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। पर्यटकों और नेचर गाइडों के बीच ‘भोला’ नाम से बेहद लोकप्रिय यह बाघ अक्सर पर्यटन जोन में जिप्सियों के आसपास देखा जाता था।
तराई के डीएफओ पीसी आर्या ने बताया कि गश्त के दौरान वनकर्मियों ने इस बाघ को लंगड़ाते हुए देखा था। वह काफी कमजोर हो चुका था। बाघ को बचाने के लिए तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर उसे ट्रेंकुलाइज बेहोश किया गया। कॉर्बेट के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा की निगरानी में उसे कालागढ़ उपखंड स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया।
जांच में बाघ के पैर पर गहरा घाव मिला है और कई जगह मांस उधड़ा हुआ है। आशंका है कि यह चोट किसी दूसरे नर बाघ के साथ इलाके के वर्चस्व की लड़ाई टेरिटोरियल फाइट के कारण लगी है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार ग्वासीकोटि के अनुसार, कॉर्बेट और तराई वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। फिलहाल ‘भोला’ चिकित्सकों की देखरेख में रिकवर हो रहा है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026












