आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: नींद की झपकी आने से बोलेरो ने पिकअप को मारी टक्कर, बिजली का खंभा टूटा

संभल

बबराला: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बबराला थाना क्षेत्र के इटुउआ गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बबराला: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बबराला थाना क्षेत्र के इटुउआ गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बोलेरो चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी पिकअप करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूटकर गिर गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी महेश बोलेरो गाड़ी लेकर बबराला की तरफ से अपने घर लौट रहे थे, तभी इटुउआ गांव के पास यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.