महराजगंज
उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस का एक ऐसा अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस का एक ऐसा अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पुलिस ने एक स्थानीय युवक की बाइक का चालान काट दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि चालान की लोकेशन भारत नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल दिखाई गई है। इस ‘इंटरनेशनल चालान’ को लेकर अब सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बिना सरहद पार किए कटा ‘नेपाल’ में चालान
मिली जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के बरगदवा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हाल ही में एक ई-चालान संदेश मिला। जब युवक ने चालान की रसीद देखी तो उसके होश उड़ गए। चालान में घटनास्थल के रूप में ‘गैरामी, नेपाल’ दर्ज है। पीड़ित का कहना है कि वह या उसकी बाइक कभी नेपाल की सीमा में इस जगह पर गए ही नहीं, फिर भी भारतीय पुलिस ने नेपाल की लोकेशन दिखाकर यह चालान जेनरेट कर दिया।
हेलमेट पहनने के बावजूद लगाया जुर्माना
पुलिस की लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। चालान में बकायदा यह आरोप लगाया गया है कि बाइक चालक ने ‘हेलमेट नहीं पहना’ था। मजेदार बात यह है कि चालान के साथ साक्ष्य (सबूत) के तौर पर पुलिस ने जो फोटो अपलोड की है, उसमें युवक साफ तौर पर सिर पर हेलमेट लगाए हुए दिखाई दे रहा है।
नंबर प्लेट को भी बताया ‘फॉल्टी’
इसके अलावा, बाइक पर लगी मानक के अनुरूप बिल्कुल सही नंबर प्लेट को भी पुलिस ने जबरन ‘फॉल्टी नंबर प्लेट’ (दोषपूर्ण नंबर प्लेट) श्रेणी में डाल दिया और उस पर अतिरिक्त जुर्माना ठोक दिया।
अब यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पुलिस की इस ‘हाईटेक’ और जल्दबाजी में की गई कार्रवाई का मज़ाक उड़ा रहे हैं। पीड़ित युवक अब इस गलत और त्रुटिपूर्ण चालान को निरस्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












