सिद्धार्थनगर: बंदियों को योग और सुदर्शन क्रिया सिखाने वाले ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रशिक्षक जेल अधीक्षक द्वारा सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में निरुद्ध बंदियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए जेल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में निरुद्ध बंदियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए जेल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कारागार में बंदियों को नियमित रूप से योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण देने वाले ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्थान के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए प्रशिक्षक श्री अभिनव मालवीय और प्रशिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बंदियों के व्यवहार में आया सकारात्मक बदलाव

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने दोनों प्रशिक्षकों के समर्पण और सकारात्मक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से दिए जा रहे इस नियमित प्रशिक्षण से बंदियों के व्यवहार, अनुशासन और उनके मानसिक स्वास्थ्य में काफी उल्लेखनीय व सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए भविष्य में भी संस्थान का इसी प्रकार का सहयोग और मार्गदर्शन जेल प्रशासन को मिलता रहेगा।

इस सम्मान समारोह के दौरान जिला कारागार सिद्धार्थनगर परिवार ने दोनों प्रशिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.