दिबियापुर (औरैया)
औरैया जनपद की दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद औरैया की दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। विधायक ने हमारे जिला ब्यूरो चीफ से विशेष वार्ता के दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि कल यानी रविवार को दिबियापुर में एक वृहद विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
गिर्राज पैलेस गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे जुटेगा ‘सपा’ कुनबा
विधायक प्रदीप यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बैठक औरैया रोड पर स्थित गिर्राज पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित होगी। बैठक का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर व बूथ प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को सुनना है। विधायक प्रदीप यादव ने अपील करते हुए कहा।
दिबियापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारी गण और ऊर्जावान कार्यकर्ता भाई कल समय से गिर्राज पैलेस पहुंचे। अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी-अपनी स्थानीय समस्याओं व मुद्दों से मुझे सीधे अवगत कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।
बैठक को लेकर स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक के माध्यम से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीतिक चर्चा भी की जाएगी।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













