महराजगंज: भगवान भरोसे पूर्वोत्तर रेलवे का नईकोर्ट स्टेशन, ट्रेन आने पर भी टिकट काउंटर पर लटका रहा ताला

महराजगंज

महराजगंज पूर्वोत्तर रेलवे के नईकोर्ट रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी टिकट काउंटर पर ताला लटका रहा और जिम्मेदार कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पूर्वोत्तर रेलवे के नईकोर्ट रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी टिकट काउंटर पर ताला लटका रहा और जिम्मेदार कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। इस घोर लापरवाही के कारण स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन आने का समय होने पर बड़ी संख्या में यात्री टिकट लेने के लिए खिड़की पर पहुंचे थे और लंबी कतारों में खड़े रहे। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब टिकट बाबू (बुक क्लर्क) अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, तो यात्रियों की चिंता बढ़ गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद भी काउंटर न खुलने के कारण, ट्रेन छूटने के डर से मजबूरन दर्जनों यात्रियों को बिना टिकट ही ट्रेन में सवार होना पड़ा।

रेलवे कर्मचारियों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने पर चेकिंग के दौरान उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि इसमें गलती पूरी तरह रेलवे प्रबंधन की है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और ड्यूटी से गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.