बुलंदशहर तोरई गांव में छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत, मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, सांसद ने दिया मदद का आश्वासन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के तोरई गांव में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव में एक मकान का भारी-भरकम पक्का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के तोरई गांव में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव में एक मकान का भारी-भरकम पक्का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय 14 वर्षीय दीपांशु और उसकी 11 वर्षीय चचेरी बहन रितिका घर से महज 20 मीटर दूर स्थित घेर में चारा काटने जा रहे थे। जैसे ही दोनों ने मुख्य दरवाजे से अंदर कदम रखा, तभी ऊपर बना छज्जा टूटकर उनके ऊपर गिर गया और दोनों मलबे में दब गए।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों बच्चों के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर का चिराग बुझ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शनिवार सुबह सांसद भोला सिंह तोरई गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दु:ख की इस घड़ी में शासन स्तर से हरसंभव आर्थिक व अन्य मदद दिलाने का पूरा आश्वासन दिया। सांसद के दौरे के दौरान पालिका अध्यक्ष जहांगीराबाद किशनपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह, सीपी सिंह, अभय गर्ग सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.