जौनपुर
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आगामी 29 और 30 जून को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आगामी 29 और 30 जून को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कुल 19 स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में योग्य छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने समर्थ लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र) लाना भी अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की अपील की है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












