महराजगंज
महराजगंज, 24 जून सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एआरएम रोडवेज की उपस्थिति में यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज, 24 जून सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एआरएम रोडवेज की उपस्थिति में यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रोडवेज बसों में फायर एग्जिट, फायर सिलेंडर किट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान यातायात पुलिस ने सभी बस चालकों एवं परिचालकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बस में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रहें तथा इमरजेंसी एग्जिट विंडो पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रखी जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर तीन रोडवेज बसों का चालान किया गया तथा कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













