सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ग्राम बेतनार मुस्तहकम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक माता प्रसाद पांडेय और वरिष्ठ नेता जमील सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ग्राम बेतनार मुस्तहकम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक माता प्रसाद पांडेय और वरिष्ठ नेता जमील सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश: शांति व्यवस्था और समाधान हो प्राथमिकता
ग्रामीणों से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम बेतनार मुस्तहकम में हर हाल में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द का माहौल बनाए रखा जाए। इसके साथ ही जनता की जो भी जायज समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इटवा विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। उन्होंने विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व और लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की समझदार जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी और अपने आपसी प्रेम व सद्भाव को हर हाल में कायम रखेगी।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













