महराजगंज
महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में बुधवार, 24 जून को फरेंदा तहसील क्षेत्र में एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में बुधवार, 24 जून को फरेंदा तहसील क्षेत्र में एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) फरेन्दा शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न लाइब्रेरियों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के प्रबंधों की सघन जांच की। इस दौरान भारी अनियमितताएं और खामियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त विधिक कार्रवाई की है।
असुरक्षित मिलीं लाइब्रेरियां, एक तत्काल प्रभाव से बंद
चेकिंग अभियान के तहत तहसील फरेंदा में संचालित ‘कृष्णा लाइब्रेरी’ और ‘सैनिक लाइब्रेरी’ की जांच की गई। कृष्णा लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान प्रबंधक मौके पर फायर एनओसी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इसके अलावा, लाइब्रेरी के आपातकालीन निकास पर मोटरसाइकिलें खड़ी पाई गईं, जिससे निकास का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध था। साथ ही, परिसर में एयर कंडीशनर आदि के बिजली के तार बेहद असुरक्षित और लटकते हुए मिले। इन गंभीर कमियों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए एसडीएम ने कृष्णा लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। इसके साथ ही अन्य लाइब्रेरियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही परिसर का संचालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
स्टार हॉस्पिटल में भी मिलीं गंभीर कमियां, मिली चेतावनी
इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने ‘स्टार हॉस्पिटल फरेंदा’ का भी औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में सुरक्षा और तकनीकी स्तर पर कई बड़ी खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल की छत खुली नहीं थी, पानी का हौज खराब पड़ा था और जीवन रक्षक ऑक्सीजन सिलेंडरों को बेहद असुरक्षित स्थान पर रखा गया था। सबसे संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले ऑपरेशन थिएटर आदि में एक भी स्मोक डिटेक्टर नहीं लगा था।
इन लापरवाहियों पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने अस्पताल संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी जारी की। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से सभी अग्नि सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कमियां दूर नहीं की गईं, तो अस्पताल के खिलाफ उचित वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग सेंटरों और निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













