महराजगंज
महराजगंज जनपद के बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत विद्युत विभाग ने नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत विद्युत विभाग ने नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए। अभियान के दौरान करीब 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच भी की गई।
विद्युत उपकेंद्र परतावल के अंतर्गत यह अभियान एसडीओ मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया। विभागीय टीम ने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बिल का नियमित भुगतान करने से कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है तथा विद्युत आपूर्ति भी निर्बाध बनी रहती है।
अभियान में विभागीय कर्मचारी अरविंद, नरेंद्र, मनीष, अवधेश, रामकृपाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













