बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जिला कार्यालय भाजपा पर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और टाइपिस्टों ने ई-पंजीकरण व निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जिला कार्यालय भाजपा पर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और टाइपिस्टों ने ई-पंजीकरण व निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति ने जताया विरोध
सदर बुलंदशहर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठा0 लाखन सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ई-पंजीकरण लागू होने से दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और टाइपिस्टों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा।
भाजपा को दिया ज्ञापन
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान को ज्ञापन सौंपकर सरकार से ई-पंजीकरण / निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इससे आम जनता को भी परेशानी होगी और पारंपरिक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।
आंदोलन की चेतावनी
ठा0 लाखन सिंह जी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो संघर्ष समिति बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता वर्ग अपने हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













