बुलंदशहर: गंगा दशहरा पर कड़ी सुरक्षा, एसपी ग्रामीण ने अनूपशहर और आहार के गंगा घाटों का किया औचक निरीक्षण

बुलंदशहर (आहार)

पावन पर्व गंगा दशहरा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पावन पर्व गंगा दशहरा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बुधवार को थाना अनूपशहर और थाना आहार क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

एसपी ग्रामीण ने मस्तराम घाट, बवस्टर घाट तथा थाना आहार क्षेत्र के सिद्ध बाबा घाट पर जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर की गई बैरिकेडिंग, पर्याप्त लाइट व्यवस्था, गोताखोरों एवं नावों की तैनाती, CCTV कैमरे तथा पुलिस बल की ड्यूटी का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। भीड़ नियंत्रण एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर तथा लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है। पूरे कार्यक्रम पर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

जनपद पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि स्नान करते समय सतर्कता बरतें, निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा