महराजगंज
मध्य प्रदेश के शिवपुरी मालवा प्रकरण में नामजद 14 आरोपियों के संबंध में मानवीय एवं संवैधानिक आधार पर पुनर्विचार की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल (जिला इकाई महराजगंज) ने मोर्चा खोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी मालवा प्रकरण में नामजद 14 आरोपियों के संबंध में मानवीय एवं संवैधानिक आधार पर पुनर्विचार की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल (जिला इकाई महराजगंज) ने मोर्चा खोला है। संगठन द्वारा इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया है।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने मांग की है कि इस पूरे मामले की सभी परिस्थितियों का एक बार फिर से निष्पक्ष, न्यायसंगत एवं मानवीय आधार पर पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। इसके साथ ही निर्णय लेते समय आरोपियों के आचरण, उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि, पारिवारिक स्थिति तथा कारावास के दौरान जेल में उनके व्यवहार को भी ध्यान में रखा जाए।
ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 161 का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। संगठन ने इसके जरिए मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे अपनी उपलब्ध संवैधानिक शक्तियों (क्षमादान व सजा कम करने के अधिकार) के प्रयोग पर विचार करें। उन्होंने कहा कि दया, करुणा और पुनर्वास की भावना को ध्यान में रखते हुए इस मामले में उपयुक्त निर्णय लिया जाना चाहिए।
न्यायालय की प्रक्रिया को प्रभावित करना उद्देश्य नहीं
पदाधिकारियों का बयान
संगठन के पदाधिकारियों ने यह साफ तौर पर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से माननीय न्यायालय की प्रक्रिया को प्रभावित करना या उसमें हस्तक्षेप करना नहीं है। वे केवल संविधान और मानवीय मूल्यों के दायरे में रहकर उपलब्ध वैधानिक और कानूनी उपायों पर विचार किए जाने की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने उम्मीद जताई है कि संबंधित शीर्ष प्राधिकरण इस संवेदनशील मामले में संवैधानिक मर्यादाओं, न्याय के सिद्धांतों तथा मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कोई उचित और सकारात्मक निर्णय लेंगे।
बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; महिला की मौत, मासूम समेत 3 घायलhttps://t.co/jpDnMc4dFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












