बुलंदशहर: खुर्जा की मीट फैक्ट्री पर गोमांस सप्लाई का आरोप, विधायक मीनाक्षी सिंह ने सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मीनाक्षी सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खुर्जा स्थित “अल हम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड” मीट फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मीनाक्षी सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खुर्जा स्थित “अल हम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड” मीट फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र दिनांक 21/06/2026 को लिखा गया है। सोसल

मिडिया पर भी शेयर किया गया है विधायक ने पत्र में लिखा कि चंडौस थाने की पुलिस कार्रवाई और प्रमुख अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि खुर्जा क्षेत्र की इस फैक्ट्री द्वारा गोमांस की सप्लाई की जा रही थी। अखबारों के अनुसार फोरेंसिक जांच में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह कृत्य न केवल कानून का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि हिंदू समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय भी है। गौमाता हिंदू समाज में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। ऐसे में गोवंश कटान और गोमांस सप्लाई की पुष्टि होना बहुत गंभीर और चिंताजनक मामला है।

उन्होंने बताया कि इस घटना से उनके विधानसभा क्षेत्र के हिंदू लोगों में व्यापक आक्रोश और असंतोष पैदा हो गया है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। ऐसी गतिविधियों से समाज में सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस प्रकरण में शामिल फैक्ट्री मालिक, प्रबंधकों, पार्टनरों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्रचलित कानूनों के तहत सबसे कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति बनाकर फैक्ट्री के लाइसेंस, संचालन की अनुमति और अन्य कानूनी पहलुओं की भी गहन जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

उन्होंने अंत में कहा कि हिंदू जनभावनाओं, सामाजिक सौहार्द और कानून के शासन की रक्षा के लिए इस मामले में तुरंत, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करना जनहित में बहुत जरूरी है।

पत्र पर विधायक मीनाक्षी सिंह के हस्ताक्षर हैं। वे संसदीय अनुश्रवण समिति और महिला कल्याण एवं बाल विकास स्थायी समिति की सदस्य भी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.