परतावल की परफार्मेंस ग्राम पंचायत छपिया में जाम नालियों से बढ़ी परेशानी, मोहर्रम जुलूस पर भी संकट

महाराजगंज

 महाराजगंज विकास खंड परतावल की परफार्मेंस ग्राम पंचायत छपिया में जाम नालियों और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज विकास खंड परतावल की परफार्मेंस ग्राम पंचायत छपिया में जाम नालियों और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांव के कई प्रमुख मार्गों पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार मजहर के घर से साहिल के घर तक, जुमराती के घर से इजहार के घर तक तथा शंभू के घर से जमीन अली के घर तक बनी नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। नालियों का पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण जुनाब अली, रऊफ, राहत अली, आस मोहम्मद, पप्पू, इब्राहिम, सदरे आलम, साहिल, रहमानी, मजहर और जुमराती समेत अन्य लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो चुकी है। उनका कहना है कि आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान ताजिया जुलूस इन्हीं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरता है। यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी अक्सर फोन रिसीव नहीं करते, जिससे उनकी शिकायतें अनसुनी रह जाती हैं।

क्या बोले ग्राम पंचायत अधिकारी

ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अधिकांश लोग घरेलू कचरा नालियों में डाल देते हैं, जिससे नालियां जाम हो जाती हैं। इसके अलावा गांव के पोखरे का पानी भी उल्टा नालियों में आ रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल सामान्य सफाई से इसका स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके लिए पोकलेन मशीन की मदद से व्यापक सफाई अभियान चलाना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते ही समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई कराई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.