संभल: मासूम से दुष्कर्म का वांटेड पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में गोली लगने के बाद तमंचे के साथ गिरफ्तार

संभल

संभल बबराला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले फरार आरोपी संदीप को पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल बबराला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले फरार आरोपी संदीप को पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। खुद को पुलिस से घिरता देख शातिर आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग झोंक दी थी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर दागी गोली

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि बबराला-रजपुरा मार्ग पर नगरिया कई गांव के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से फरार आरोपी के मूवमेंट की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर आरोपी संदीप (पुत्र हरस्वरूप) ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

तालाब किनारे बेहोश मिली थी मासूम

वारदात के मुताबिक, बीते गुरुवार की शाम घर से खेलने निकली 6 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली थी। डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी। वारदात के बाद से ही आरोपी अपने घर पर ताला लगाकर फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें और डॉग स्क्वायड जुटे थे।

पॉक्सो और बीएनएस के तहत कड़ा मुकदमा

थाना प्रभारी नितेश सहरावत ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं 65(2), 62 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले में कड़ी कानूनी व विधिक कार्रवाई अमल में ला रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.