महराजगंज: देवरिया नहर में डूबा 8 वर्षीय मासूम, SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी, ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर मुस्तैद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव से आज एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव से आज एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ नारायणी नदी की देवरिया नहर के तेज बहाव में एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा बह गया। घटना के बाद से ही पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदौर निवासी चुल्हाई विश्वकर्मा का 8 वर्षीय बेटा रितेश अपने चचेरे भाई विवेक के साथ नहर की पटरी की तरफ भैंस चराने गया था। इसी दौरान रितेश अचानक नहर की तेज धारा की चपेट में आ गया। विवेक तो खुशकिस्मत रहा और बाल-बाल बच गया, लेकिन रितेश पानी के तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्राम प्रधान ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। ग्राम प्रधान खुद भी पूरी रात ग्रामीणों के साथ मौके पर डटे रहे और बच्चे की तलाश में हर संभव मदद की।

सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अंकुर गौतम और सिंदुरिया एसओ विशाल कुमार शुक्ल की देखरेख में तत्काल स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। नहर का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। समाचार लिखे जाने तक SDRF की टीम लगातार नहर में मासूम रितेश की तलाश में जुटी हुई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.